उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल भाजपा में हुए शामिल

देहरादून। कांग्रेस को जबरदस्त झटका देते हुए, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों और सैकड़ो लोगो के साथ आज भाजपा का दामन थाम लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड की यह लहर बताती है कि इस बार देवभूमि में उनके उम्मीदवारों का जमानत बचाना भी मुश्किल होने वाला है। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में सहयोग करने वालों का मतदान तक स्वागत रहेगा । प्रदेश मुख्यालय में हुए इस जॉइनिंग अभियान कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी लोगों का भाजपा परिवार में हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा, आज मोदी जी के कामों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में सभी दलों से लोग आ रहे हैं। आप सभी भी देश में जारी विकास के मिशन में अपना योगदान और सहयोग देने के लिए हमारे साथ आए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा आपके काम और आपके सम्मान की व्यवस्था करना, प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मेरी है । साथ ही उम्मीद जताई, आप सभी लोग पार्टी की रीति नीति को अपनाते हुए लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का काम करेंगे । उन्होंने कहा हमारे यहां कार्यकर्ताओं में से नेता निकलते हैं जन्म के अधिकार से कोई नेता नहीं बनता है। इसलिए हमारे यहां काम करने की पद्धति से कार्यकर्ता का विकास होता है । हम ऐसी एकमात्र पार्टी हैं जो अपने विचारों एवं सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करती हैं ।
इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विजय पंत द्वारा रचित मोदी राज के नाम से एक वीडियो सॉन्ग लॉन्च किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन  अजय कुमार महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री  दीप्ति रावत प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान राजीव तलवार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button