उत्तराखंडक्राइम

चार किलो चरस के साथ दो नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

चंपावत। चम्पावत जिले के बनबसा से तस्करी की बड़ी खबर सामने आ रही है। चम्पवात पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार किलो चरस के साथ दो नेपाली महिलाओं को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तस्करी की आरोपित नेपाली महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान क्रेक डाउन के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर विवेक सिंह कुटियाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने चेकिंग की। चेकिंग के दौरान लामा पुल से आगे शमशान घाट के समीप नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार किलो 30 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने दो नेपाली महिलाओं को पकड़ा।तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला गोमा धरती मगर (उम्र 43 वर्ष) पत्नी श्याम कुमार, निवासी- ग्राम बोरथी बांग, वार्ड नंबर 3, जिला धोरपाटन नेपाल के कब्जे से 2 किलो 30 ग्राम और कमला मगर (उम्र 40 वर्ष) पत्नी कुमार रोका, निवासी- ग्राम लमई, वार्ड नंबर 3, नगर पालिका नंबर 3 नेपाल के पास से 2 किलो अवैध चरस बरामद की है। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह यह चरस नेपाल से ला रही हैं और जिला उधम सिंह नगर नानकमत्ता के अपराधी चमपोर उर्फ चमकी को देने के लिए जा रहे थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, शारदा बैराज चौकी प्रभारी हेमंत सिंह, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, गोविंद टमटा कांस्टेबल अमित कुमार, जीवन चंद्र पांडे महिला कांस्टेबल विंदेश्वरी राणा शामिल थे। पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए एसपी देवेंद्र पींचा ने दस हजार रुपये का नकद इनाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button