उत्तराखंड

गंगोत्री धाम में प्रवेश के लिए कमेटी करेगी नियम तय

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के चारों धामों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने के क्रम में गंगोत्री मंदिर समिति नया फार्मूला लेकर आई है। समिति पहले ही गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी कर चुकी है अब मंदिर में प्रवेश के लिए नई योजना बनाई गई है।
इसके तहत मंदिर के प्रवेश द्वार पर पंचगव्य ग्रहण करने के बाद ही श्रद्धालुओं को दर्शन करने का मौका दिया जाएगा। पंचगव्य में दूध, दही, घी, गोमूत्र व गोबर शामिल होता है। समिति के सचिव ने कहा कि इसके अलावा एक कमेटी भी बनाई जा रही है जो मंदिरमें प्रवेश के नियम तय करेगी। इधर यमुनोत्री मंदिर समिति 24 मार्च को यमुना जयंती पर होने वाली बैठक में गैर सनातनियों के प्रवेश पर निर्णय लेगी।

Related Articles

Back to top button