उत्तराखंडराजनीति

जागेश्वर में सीएम धामी ने किया डोर-टू-डोर कैंपेन

अल्मोड़ा। प्रदेश में नामांकन का दौर खत्म होने के साथ ही स्टार प्रचारक चुनाव मैदान में कूद गये हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड बीजेपी के स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सबसे पहले जागेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की।
पूजा अर्चना करने के बाद सीएम धामी ने जागेश्वर विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा के पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ इंडोर बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। साथ ही सभी लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को पहुंचाने की बात कही।
जागेश्वर विधानसभा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को टिकट बंटवारे से नाराज खेमे के बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। 2017 में बीजेपी प्रत्याशी सुभाष पांडे के टिकट कटने के विरोध में सुभाष के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं से बात की जा रही है। टिकट एक ही कार्यकर्ता को ही दिया जा सकता है। नाराज लोगों का सम्मान किया जायेगा। सीएम पुष्कर धामी ने कहा जल्द ही सभी नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button