उत्तराखंड

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जन्मदिन

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को अपना 61वां जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग मनाया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रक्तदान शिविर के माध्यम से करीब 70 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया। पूर्व सीएम ने महायज्ञ कर प्रदेश के हर नागरिक की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को सुबह अपने डिफेंस कालोनी स्थित आवास में परिजनों के साथ यज्ञ किया। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और हर नागरिक के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्हें बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उनके आवास पर सुबह से ही तांता लगा रहा। इसके पश्चात जोगीवाला रिंग रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात पंडित नत्थीलाल उनियाल की टीम की ओर वेडिंग प्वाइंट के प्रांगण में महायज्ञ का आयोजन किया। जिसमें त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ कई जनप्रतिनिधियों ने पूर्ण आहुति में भाग लिया। महायज्ञ में प्रदेश की खुशहाली के साथ ही जनकल्याण, सर्व कल्याण के साथ ही पर्यावरण को शुद्ध रखने का संकल्प लिया गया। पूर्व सीएम को बधाई देने वालों में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व गन्ना एवं चीनी उद्योग विकास समिति अध्यक्ष भगतराम कोठारी, ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाईं, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, दर्जाधारियों में शमशेर सिंह सत्याल, सुरेश परिहार, बृजभूषण गैरोला, रिपुदमन सिंह रावत, राजकुमार पुरोहित, गजराज सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, राजपाल सिंह रावत, रविंद्र कटारिया, पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, मधु भट्ट, ऋतु मित्रा, ब्रजलेश गुप्ता, उषा लखेड़ा, अशोक राज पंवार, सतेंद्र नेगी, संतोष सती आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button