उत्तराखंडबड़ी खबर

बनभूलपुरा मामले में नैनीताल पुलिस ने 5 उपद्रवी किये गिरफ्तार

नैनीताल। बनभूलपुरा क्षेत्र में घटित घटना मामले में नगरनिगम एवं पुलिस की तहरीर पर 3 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। मामले में टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 5 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। वनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र में कर्फ्यू हटा दिया गया है। अति आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सामान्य चल रही है।
थाना बनभूलपुरा को सुचारू रूप संचालित किया जा चुका है, थाने पर समस्त कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई है जो गिरफ्तारी के लिए कार्य कर रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में महबूब आलम पुत्र अब्दुल रउफ निवासी लाईन नं0-16. बनभूलपुरा, जिशान परवेज पुत्र स्व० जलील अहमद निवासी वार्ड नं0-21, इन्द्रानगर लाईन नम्बर-14, वनभूलपुरा, अरशद पुत्र अमीर अहमद निवासी लाईन नं0-12, बनभूलपुरा, जावेद सिद्दकी पुत्र स्व० अब्दुल मोइन निवासी लाईन नं0-17, बनभूलपुरा, अस्लम उर्फ अस्लम चैधरी पुत्र स्व० इब्राहिम निवासी लाईन नं0-03, बनमूलपुरा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button