उत्तराखंड

56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर 10 अक्टूबर से

देहरादून। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले0 कर्नल सी0बी0एस0 बिष्ट (अ0प्रा0) ने अवगत कराया है कि गढ़वाल मण्डल के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना नौ सेना, वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु 10 अक्टूबर से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, देहरादून द्वारा किया जायेगा। जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालीदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में किया जायेगा, शेष जनपदों का चयन संबंधित सैनिक कल्याण में किया जायेगा।
प्रशिक्षण हेतु आवेदकों की आयु 17 1-2 से 21 वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अकों से) है भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल 10वीं पास है। वजन 46 तथा सीना 27-82 सैमी० होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाण पत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बॉड साथ मे लाना अनिवार्य है। पूर्ण जानकारी हेतु मो०न. 9410321614, 8192814463 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button