उत्तराखंड

विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए योग दिवस कार्यक्रम

देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल में गंगा रिजोर्ट मुनिकीरेती, नगर पालिका हॉल नरेन्द्रनगर, रा.इ.का. गजा, विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चम्बा, टिहरी झील के तट पर तथा विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चमियाला में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। टिहरी झील के तट, कोटी कॉलोनी में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी टिहरी गढवाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। योग दिवस के अवसर पर विशेष सहयोग करने वालों को स्मृति चिन्ह एवं स्कूली बच्चों को सर्टिफिकेट देकर समानित किया गया। क्षेत्रीय विधायक ने सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बधाई देते हुए कहा कि टिहरी बांध क्षेत्र में आयुर्वेद एवं योग तथा पर्यटन को विकसित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कहा कि अगली बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम यहीं पर हो इसका पूरा प्रयास करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डीआईजी आईटीबीपी ए.पी.एस. निबाडिया, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, जिला आयुर्वैदिक एवं युनानी अधिकारी सुभाष चंद, नोडल अधिकारी टिहरी झील योग दिवस डॉ. दिनेश जोशी, देवभूमि हिमालय अभ्युदय संस्थान राकेश डोभाल, हरीश जोशी,  योग प्रशिक्षक मधु सेमवाल, रेखा रतूड़ी, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, डीटीडीओ अतुल भंडारी, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल टिहरी के छात्र, आईटीबीपी के जवान, बोट यूनियन के मेंबर, दून योग पीठ देहरादून यू कॉस्ट के सहयोगी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
राजकीय इंटरमीडिएट कालेज गजा टिहरी गढ़वाल में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे लगभग 100 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डॉ. भास्कर आनंद नोडल अधिकारी योग दिवस रा.इ.का. गजा ने जानकारी देते हुए बताया कि योग शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष नगरपंचायत गजा मीना खाती द्वारा दीप प्रज्वलन तथा उद्बोदन के साथ किया गया। चिकित्साधिकारी बेरनी के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मंडी समिति नरेंद्रनगर वीर सिंह रावत, योग प्रशिक्षक अजय राणाकोटि सहित राजेंद्र खाती, मीना खाती, सिम्मी खाती, मान सिंह, गजेन्द्र खाती, डीपी उनियाल, राम सिंह नेगी, धर्मेन्द्र गुसाईं, अमन, वंशिका, सोनी देवी, रीना नेगी, अंजली, मनोमय खाती, पुष्पाल खाती, अभिषेक खड़वाल, वचन सिंह खड़वाल आदि उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी योग दिवस टाउन हॉल नरेंद्रनगर डॉ. मीनाक्षी किथोरिया ने जानकारी दी कि 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टाउन हॉल नरेंद्रनगर में अध्यक्ष नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर  द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में योग सेशन में प्रतिभाग किया गया। भारी संख्या में लोगो ने योग दिवस में प्रतिभाग कर  योग दिवस मनाया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, अग्निशमन अधिकारी,सभासद, विभिन्न कार्याेलयों के विभाध्यक्ष, कर्मचारी, प्रधानचार्य,विद्यार्थी, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button