उत्तराखंडराजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावितों के प्रति पूरी संवेदनशीलता प्रदर्शित कीः अजेंद्र अजय

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष और जोशीमठ आपदा को लेकर मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि अजेंद्र अजय ने प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा आज जोशीमठ के आपदा प्रभावितों के लिए घोषित राहत व पुनर्वास पैकेज को अब तक का सबसे बेहतर पैकेज करार दिया है। उन्होंने कहा कि पैकेज पर मंत्रिमंडल की मुहर लगने से यह साबित हो गया है कि प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावितों के प्रति पूरी संवेदनशीलता प्रदर्शित की है।
अजेंद्र ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहला मामला है जब आपदा के बाद सरकारी तंत्र ने प्रभावितों के राहत व बचाव के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया। प्रभावितों को बिना किसी देरी के सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। प्रभावितों को आवास, भोजन, मेडिकल सुविधा के साथ ठंड से बचाव के लिए हिटर, ब्लोअर, इलेक्ट्रिक केटल, अलाव आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। प्रभावितों को तात्कालिक राहत के रूप में अब तक लगभग छः करोड़ रुपए की नकद राशि वितरित की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक जितनी भी आपदाएं आई हैं, उनमें किसी में भी इतने युद्धस्तर पर ना ही प्रभावितों को तात्कालिक राहत पहुंचाई गई और ना ही उनके विस्थापन व पुनर्वास के लिए ऐसा विस्तृत पैकेज घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ जैसे भयावह जल प्रलय के समय भी आपदा पीड़ितों को इतनी त्वरित राहत नहीं मिली थी और ना ही उनके विस्थापन व पुनर्वास के लिए ऐसा पेकेज दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार आपदा प्रभावितों व स्थानीय ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button