उत्तराखंडबड़ी खबर

शिक्षकों-कर्मचारियों के वर्ष में एक बार यात्रा अवकाश पर लगी रोक

देहरादून। वित्त विभाग की रोक के बाद अब विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक ने शिक्षकों-कर्मचारियों के वर्ष में एक बार यात्रा अवकाश पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। शिक्षा विभाग में 70 हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मियों को साल में एक बार यात्रा अवकाश की सुविधा संबंधी आदेश 14 अगस्त को जारी हुआ था। कहा गया था कि पूर्व की व्यवस्था को बहाल किया गया है।
इसके बाद सचिव वित्त की 13 सितंबर को हुई बैठक में तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई थी। अब महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने भी इस आदेश के क्रम में यात्रा अवकाश पर रोक का आदेश जारी कर दिया है। कहा, शासन के अगले निर्देश मिलने तक इस अवधि में किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को यात्रा अवकाश नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button