उत्तराखंड

डीजीपी ने पदक प्राप्त खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने 12वीं अखिल भारतीय आर्चरी चैंपियनशिप 2023-24 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासनवरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि 30 जनवरी से 04 फरवरी 2024 तक बैंगलोर, कर्नाटक में आयोजित हुई 12वीं अखिल भारतीय आर्चरी चैंपियनशिप 2023-24 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मुख्य आरक्षी संतोष कुमार ने कंपाउंड इवेंट में 01 रजत व 01 कांस्य पदक तथा महिला आरक्षी रिशिका ने कंपाउंड इवेंट में 01 कांस्य पदक जीतकर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button