उत्तराखंडयूथ कार्नर

पद्मश्री माधवी मुद्गल ने उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

देहरादून। स्पिक मैके ने आज वेल्हम गर्ल्स स्कूल में पद्मश्री पुरस्कार विजेता माधवी मुद्गल द्वारा ओडिसी नृत्य प्रदर्शन की मेजबानी करी। कार्यक्रम का आयोजन एसआरएफ फाउंडेशन के समर्थन में किया गया। माधवी मुद्गल ने अपने गायन की शुरुआत भगवान शिव को समर्पित एक मंगलाचरण से की।
माधवी मुद्गल दुनिया भर में व्यापक रूप से प्रशंसित ओडिसी डांसर हैं। वह कोरियोग्राफी की कला में अपनी गहरी अंतर्दृष्टि ,और ओडिसी की बारीकियों के लिए नए नर्तकियों को प्रशिक्षित और प्रोत्साहित करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी ओडिसी नृत्य शैली के लिए प्रसिद्ध हैं और उन्हें संस्कृति पुरस्कार (1984), भारत के राष्ट्रपति पुरस्कार पद्मश्री (1990), उड़ीसा राज्य संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1996), ग्रांडे मेडेल डे ला विले (1997), आदि सहित कई पुरस्कार से नवाज़ा गया है। उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। माधवी द्वारा सुंदर प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी सराहना करी। अपने सर्किट के दौरान, माधवी मुद्गल ने मानव भारती इंटरनेशनल स्कूल, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल और डीआईटी विश्वविद्यालय में भी प्रस्तुति दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button