उत्तराखंड

41 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके चारधाम

देहरादून। चार धाम में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इन्हीं श्रद्धालुओं में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी दर्ज होने जा रहा है। वह 21 अक्टूबर को यहां पहुंच रहे हैं। दरअसल, श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि बीते दो सालों में कोरोना वायरस महामारी के दौरान इनकी संख्या काफी कम हो गई थी।
साल 2022 में अब तक 41 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। जबकि, 2019 में यह संख्या लगभग 35 लाख थी। हालांकि, सर्दियों की दस्तक के साथ ही अब चार धाम यात्रा पर इस साल विराम लगने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान 15 लाख श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंचे, 14 लाख से ज्यादा केदारनाथ, 6 लाख से ज्यादा गंगोत्री और 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यमुनोत्री पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बीते साल ही केदारनाथ में दोबारा तैयार की गई आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन किया था। यहां उनकी 12 फीट की प्रतिमा भी लगाई गई है। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा के दौरान पीएम मोदी यहां समाधि पर जाएंगे और रोप-वे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। साथ ही वह नए मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वह परियोजना का निर्माण करने वाले श्रमजीवियांे से बातचीत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button