उत्तराखंड

गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत 1620 अभियुक्तों का किया गया चालान

-एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 4917 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

देहरादून। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देशन में प्रदेश में 1 जनवरी 2021 से 31 अगस्त 2023 तक एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कुल 4917 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही कुल 814 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कुल 1620 अभियुक्तों के चालान किया गया है।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के बताया कि प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाये जाते हैं। समस्त जनपद प्रभारियों को विशेष निर्देशित किया गया है कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button