उत्तराखंड

सीडीओ ने की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में जिला योजना, राज्य सैक्टर, केन्द्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक विकासभवन सभागार में आयोजित की गई।  जिला योजना अवमुक्त धनराशि रू0 9207.91 लाख के सापेक्ष व्यय 52.28 प्रतिशत, राज्य सैक्टर में अवमुक्त धनराशि रू0 49739.46 लाख के सापेक्ष व्यय 63.38 प्रतिशत, केन्द्र पोषित योजनाओं में अवमुक्त धनराशि रू0 41848.63 लाख के सापेक्ष व्यय 83.50 प्रतिशत्, वाह्य सहायतित योजनाओं में अवमुक्त धनराशि रू0 2572.39 लाख के सापेक्ष व्यय 46.81 प्रतिशत् प्रगति रही। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला योजना में 50 प्रतिशत् से कम तथा राज्यध्केन्द्रपोषित योजनाआंें 60 प्रतिशत् से कम प्रगति तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम में बी.सी, डी श्रेणी वालों विभागों को उनकी ओर से नोटिस प्रेषित करने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को दिए।
कतिपय विभागों यथा शिक्षा, वन, जल निगम, महिला कल्याण विभाग के सक्षम अधिकारियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यून प्रगति वालों विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि माह दिसम्बर तक प्रगति न बढाने वाले विभागों के अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि आयुक्त गढवाल मण्डल की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक से पूर्व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष व्यय प्रगति बढाते हुए सक्षम अधिकारी बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button