उत्तराखंड

मिस दिवा और मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब कांटेस्ट के लिए कैटवाक

रुड़की। सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से आयोजित कमल ज्वेलर्स- ब्लेंडर्स प्राइड मिस उत्तराखंड-2024 के  मिस फैशन दिवा और मिस बॉडी ब्यूटीफुल सब कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर मॉडल्स ने आकर्षक ड्रेसेस पहन कर कैटवॉक की। साथ ही जजेस के सवालों के जवाब भी दिए। सिनमिट कम्युनिकेशन्स की ओर से शनिवार को रुड़की आईएनआईएफडी कैंपस में आयोजित सब कांटेस्ट में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सब कांटेस्ट का रिजल्ट ग्रैंड फिनाले के दिन ही घोषित किया जाएगा।
इन सब कांटेस्ट के  लिए दो अलग अलग राउंड में प्रतिभागियों ने खूबसूरत कैट वॉक की। साथ ही जजेज के सवालों के जवाब भी दिए।  इस दौरान देहरादून सहित हल्द्वानी, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की की प्रतिभागियों ने कैट वॉक की। हर कोई अपनी बॉडी की विशेष देखभाल करते हुए यहां पहुंचा हुआ था। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर और आयोजक दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि प्रतिभागियों की लगातार ग्रूमिंग के बाद अलग-अलग सब टाइटल्स को लेकर कांटेस्ट कराए जाएंगे। इसके बाद ही मिस उत्तराखंड-2024 का ग्रैंड फिनाले होगा। जो कि मार्च में आयोजित होगा। बताया कि कांटेस्ट कमल ज्वैलर्स और ब्लेंडर्स प्राइड की ओर से प्रेजेंट किया जा रहा है। आईएनआईएफडी की डायरेक्टर ऋचा ऐहलावत ने बताया कि इंस्टीट्यूट की ओर से एक खास इवेंट वहां आयोजित कराया जाता है। इसको लेकर इंस्टीट्यूट की छात्राएं भी उत्साहित रहती हैं। आयोजकों ने बताया कि हयात सेंट्रिक, न्यू इरा और इंस्पिरेशन पीआर की ओर से इवेंट में विशेष सहयोग किया जा रहा है। कांटेस्ट की पूरी कोरियोग्राफी जेश पुष्कर सोनी और स्टाइलिंग अदिति की ओर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिनमिट कम्युनिकेशन्स अपनी मेहनत और सभी के सहयोग से हर साल इवेंट के स्तर को बढ़ा रहा है।  इस दौरान जजेस की भूमिका में सामाजिक कार्यकर्ता फराह मलिक और मेकअप आर्टिस्ट तपस्या गौरव चैहान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button