उत्तराखंडबड़ी खबर

साहिया के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

देहरादून। देहरादून के कालसी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। जानकारी के अनुसार कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।
शनिवार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना कालसी को सूचना प्राप्त हुई की कालसी से 14 किलोमीटर आगे सहिया चापनु के पास एक गाड़ी लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर थाना कालसी से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी न0 UP14 CA 3336 चकराता की ओर जा रही थी, जिसमें 4 लोग सवार थे। घटना में 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई की उक्त सभी व्यक्ति गाजियाबाद से चकराता घूमने के लिए जा रहे थे तथा बीती रात्रि समय करीब 11.30 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, इस दौरान वह उक्त वाहन से बाहर छटक गया, जिसे सुबह करीब 6.30 बजे वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन के चालक द्वारा देखा गया तथा इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु विकासनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है तथा मृतक व्यक्तियों के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया है, जिनके पंचायतनामे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में मृतक व घायल व्यक्तियों के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतकों में ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र- 27 वर्ष, सूरज कश्यप पुत्र नामालूम निवासी ग्राम दुघई, गाजियाबाद, उम्र 27 वर्ष और लवलीना वर्मा पत्नी निशांत वर्मा निवासी छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष शामिल हैं। घायल का नाम ज्ञानेंद्र सैनी पुत्र नरपत सिंह निवासी 361 मातीवाला, गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष वर्ष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button