उत्तराखंड

मसूरी में अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो लोग जख्मी

मसूरी। बार्लाेगंज रोड पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। यहां तेज रफ्तार कार हिल बर्ड स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कार सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका महरम पट्टी किया गया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी पूजा रानी पुत्री सेवा राम और इमरान पुत्र अनवर अली कार संख्या डीएल 8 सीएएन 1734 से मसूरी से देहरादून जा रहे थे। तभी मसूरी-टिहरी बाईपास रोड से बार्लाेगंज जाने वाली रोड पर हिल बर्ड स्कूल के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई। जो दूसरी सड़क पर जाकर पलट गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं, कार सवार दोनों लोगों को मामूली चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, पुलिस ने कार को सड़क से हटा दिया है। मसूरी पुलिस का कहना है कि मोड़ पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button