उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस और भाजपा दोनों कर रहे संपर्कः ठुकराल

रुद्रपुर। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम 10 मार्च को आएगे। चुनाव परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस-बीजेपी ने बागियों निर्दलीय प्रत्याशियों पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। ताकि सरकार बनाने में कहीं कोई कमी रह जाए तो इनकी मदद ली जा सके। उधमसिंह नगर जिले की रुद्रपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने भी दावा किया है कि कांग्रेस और बीजेपी लगातार उनसे संपर्क कर रही हैं।
राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी थे। लेकिन उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया है। इसी के नाराज होकर उन्होंने पार्टी के खिलाफ बागवती जरूरत पड़ने पर राजकुमार ठुकराल किसके साथ जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि वे अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद ही वो कोई निर्णय लेंगे, हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि जो भी पुलिस कर्मियों के 4,600 वेतनमान, पुलिस रैंकिंग परीक्षा और दान की जमीन पर कई सालों से काबिज लोगों को मालिकाना हक देगा, वे उसको समर्थन देंगे। राजकुमार ठुकराल की मानें तो उन्हें अपने जीतने की उम्मीद पक्की है। इसीलिए कांग्रेस और बीजेपी के नेता उनके संपर्क बनाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button