उत्तराखंड

कार्डधारकों को सस्ती दालें व अन्य सामान मुहैया कराने को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक      

-दाल चना ₹57 प्रति किग्रा दिया जा रहा कार्ड धारकों को
-हिमाचल की तर्ज पर दे सरकार दे सस्ता सामान
-बाजार भाव चल रहा सरकारी दर से कम

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने राशन की दुकानों पर कार्ड धारकों को महंगे दामों पर मिलने वाली दाल का संज्ञान लेने, हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर सस्ती दरों पर दाल एवं अन्य सामान उपलब्ध कराने एवं गुणात्मक सुधार लाने को लेकर खाद्य सचिव सचिन कुर्वे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा द्य श्री कुर्वे ने मातहत अधिकारियों को विस्तृत प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए एवं सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। नेगी ने कहा कि सरकार प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को जबरन प्रतिमाह 2 किलो दाल चना ₹57 प्रति किग्रा देकर मुफ्त में प्रदेश की जनता पर अहसान जता रही है, जबकि खुले बाजार में दाल चना का भाव सरकारी दर से कम है।                        नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे कम संसाधन वाले राज्य प्रदेश के एनएफएसए कार्ड धारकों को ₹ 33 प्रति किग्रा एवं एपीएल को ₹43 प्रति किग्रा दाल चना वितरण कर रही है। हिमाचल सरकार कई अन्य वस्तुएं बहुत कम रियायती दरों पर कार्ड धारकों को मुहैया करा रही है, जोकि जनता को बहुत बड़ी राहत है। दोनों प्रदेश को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन से ही दाल की आपूर्ति कराते हैं। नेगी ने कहा कि सरकार को थोड़ा-बहुत अनुसरण हिमाचल सरकार का करना ही चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button