उत्तराखंड

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से 4 मार्च को संवाद करेंगे पीएम मोदी

चमोली। राज्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 04 मार्च को राज्य की समस्त विधानसभाओं में वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों से संवाद एवं संबोधन करेंगे। जनपद चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ, थराली व कर्णप्रयाग में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लाभार्थियों के साथ क्षेत्र के विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।
केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए विगत 23 नवंबर से 26 जनवरी 2024 तक पूरे राज्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल आयोजन किया गया था। जनपद की सभी 610 ग्राम पंचायतों में एलईडी रथ के माध्यम से जानकारी देने के साथ सभी 39 न्याय पंचायतों में स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविरों लगाए गए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनपद चमोली के ग्रामीण क्षेत्रों में 3777 लोगों का सुरक्षा बीमा, 1875 लोगों का जीवन ज्योति बीमा, स्वास्थ्य शिविरों में 38061 लोगों का स्वास्थ्य जांच, 24078 लोगों में टीबी की जांच, 1322 लोगों में गंभीर बीमारी की जांच तथा 312 ग्राम पंचायतों को आयुष्मान कार्ड से शत प्रतिशत आच्छादित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के छूटे हुए 431 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। संकल्प यात्रा के दौरान 93 स्थानीय खेल प्रतिभाओं, 2436 कलाकारों, विद्यालय के 985 छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। जबकि नगरीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 107 लाभार्थियों को उज्जवला योजना, 120 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 297 लोगों का आधार कार्ड, 18 लोगों को पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित करने के साथ ही 1044 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आगामी 04 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से संवाद एवं संबोधन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button