उत्तराखंड

राइजिंग स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी झाझरा में बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

देहरादून। राइजिंग स्टार स्पोर्ट्स अकादमी, देहरादून के तत्वावधान में 7 से 9 जनवरी तक आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज प्रतियोगिता  के फाइनल मैच खेले गए। फाइनल के विजेता और उपविजेताओं को देहरादून जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विमल डबराल एवम् प्रसिद्ध फुटबॉलर जगमोहन सिंह रावत  द्वारा ट्रॉफी, मोमेंटो और प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
फाइनल के परिणाम इस प्रकार रहे। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक वर्ग में एक.के.शटलर्स के श्रेष्ठ रावत विजेता तथा एन.एस.बैडमिंटन के अनमोल सिंह उपविजेता रहे।  15 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिका वर्ग में एक.के.शटलर्स की मनसा गर्ग विजेता तथा गुसाईं बैडमिंटन की शानशी सोलंकी उपविजेता रहीं। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक वर्ग में राहुल थापा विजेता तथा सुजल कांबोज उपविजेता रहे।
15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक युगल वर्ग में ए.के.शटलर्स के श्रेष्ठ रावत व शौर्य सिंह की जोड़ी विजेता तथा राइजिंग स्टार स्पोर्ट्स अकेडमी के आर्यन टंगड़ी व आरूष रावत की जोड़ी उपविजेता रही। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक युगल वर्ग में अवनीश और प्रत्युष की जोड़ी विजेता तथा नमन और हिमांशु की जोड़ी उपविजेता रही। ओपन युगल वर्ग में बलजीत व अमन की जोड़ी विजेता तथा अक्षत व अनुज की जोड़ी उपविजेता रही। इस अवसर पर आर.एस. भाटिया, गुरमीत कौर, अनुज, पियुष आदि के साथ ही बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button