उत्तराखंडक्राइम

नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, सुनार सहित दो गिरफ्तार

नैनीताल। नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो लोगोें को हजारो की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया है। गैंग का मास्टर मांइड एक सुनार है जो यूपी से भी कई मामले में फरार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक नकली नोट की खेप को लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छानबीन शुरू कर बेरीपडाव में दो युवाओं को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से पुलिस ने 9 हजार 800 सौ रुपये नकली नोट बरामद हुए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक लालकुआं का जाना माना ज्वेलर्स शुभम वर्मा है, जो इस काम का सरगना है। इसके अलावा पुलिस ने अन्य युवक राजू को भी गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी नकली नोट कहां से लेकर आए और कहां चलाते हैं, इसकी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी सुनार पूर्व में उत्तर प्रदेश बहेड़ी क्षेत्र में नकली सोना बेचने और खरीदने के मामले में फरार चल रहा था। मास्टरमाइंड ज्वेलर्स उत्तर प्रदेश के बरेली, बहेड़ी, मुरादाबाद के क्षेत्रों में कई सुनारों को चूना लगा चुका है।नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, सुनार सहित दो गिरफ्तार
नैनीताल। नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो लोगोें को हजारो की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया है। गैंग का मास्टर मांइड एक सुनार है जो यूपी से भी कई मामले में फरार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक नकली नोट की खेप को लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छानबीन शुरू कर बेरीपडाव में दो युवाओं को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से पुलिस ने 9 हजार 800 सौ रुपये नकली नोट बरामद हुए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक लालकुआं का जाना माना ज्वेलर्स शुभम वर्मा है, जो इस काम का सरगना है। इसके अलावा पुलिस ने अन्य युवक राजू को भी गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी नकली नोट कहां से लेकर आए और कहां चलाते हैं, इसकी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी सुनार पूर्व में उत्तर प्रदेश बहेड़ी क्षेत्र में नकली सोना बेचने और खरीदने के मामले में फरार चल रहा था। मास्टरमाइंड ज्वेलर्स उत्तर प्रदेश के बरेली, बहेड़ी, मुरादाबाद के क्षेत्रों में कई सुनारों को चूना लगा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button