उत्तराखंड

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित

विकासनगर। तहसील विकासनगर क्षेत्रांतर्गत ढकरानी में आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 22 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह मंे मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विकासनगर जसविंद्र सिंह उपर्फ बिट्टू ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। कहा जब अभिभावक अपने बच्चों को सम्मानित होता देखते हैं तो वे अपने बच्चों को उचित माहौल में शिक्षा मुहैया कराने को प्रेरित होते हैं। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे सपफलता पाने को कभी भी शाॅर्टकट ना अपनाएं बल्कि लगन और मेहनत से प्राप्त सपफलता पर उनको मान सम्मान मिलता है। सम्मान समारोह में पर्यावरणविद व शिक्षाविद अशोक कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत जैन, अभिषेक, आसमां, सलोनी, प्राची, सिमरन, संजय परमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button