उत्तराखंड

यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती एवं शैक्षणिक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए चल रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने नकल माफियाओं के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रेमनगर में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार 8 जुलाई को आयोजित यूटीयू की सम-सेमेस्टर परीक्षा से पहले आरोपी सहायक प्रोफेसर ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न छात्रों के साथ साझा किए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रश्नपत्र का मिलान करने पर साझा किए गए प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति ने भी अपनी जांच में पाया कि परीक्षा से पूर्व छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य माध्यमों पर समान प्रश्न साझा किए गए थे।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलित किए और आरोपी सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है तथा इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे भर्ती परीक्षाएं हों या विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, किसी भी प्रकार की नकल, प्रश्नपत्र लीक या परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लागू सख्त नकलरोधी कानून और लगातार की जा रही कार्रवाई के परिणामस्वरूप विभिन्न मामलों में अब तक 100 से अधिक नकल माफियाओं एवं उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है और इस दिशा में अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में अत्याधुनिक पेपरलेस स्मार्ट वी०सी० बोर्डरूम की स्थापना किये जाने हेतु 1.20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण, घोट निर्माण एवं सुरक्षा चैक डैम बनाये जाने हेतु 98.25 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 58.95 लाख, जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में बंगाल कॉलोनी नानकमत्ता में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 56.51 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 33.90 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला में न्याय पंचायत मुख्यालय जखोलध्फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण का समतलीकरणध्सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु अवशेष धनराशि 1.85 करोड़ के सापेक्ष 1.09 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के खर्कदेश पट्टी अंतर्गत बटकेश्वर मंदिर एवं तीर्थ स्थल का सौन्दर्यीकरणध्निर्माण किये जाने हेतु 63.39 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 38.03 लाख तथा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम को विकसित किये जाने हेतु 54.81 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 32.88 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Related Articles

Back to top button