उत्तराखंडराजनीति

हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी गिरफ्तारी न हुई तो पुलिस मुख्यालय का करेंगे घेराव

देहरादून। एनएसयूआई ने प्रदेश संयोजक अजय रावत पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दो दिन बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पायी। उन्होनें चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे में कार्रवाई ना हुई तो एनएसयूआई आंदोलन करेगी।
उन्होनें बताया कि एनएसयूआई मंगलवार को इस मामले में पुलिस मुख्यालय का घेराव करने जा रहा था। लेकिन एसएसपी ने वार्ता कर उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। मोहन भंडारी ने बताया की एनएसयूआई ने अपना घेराव कार्यक्रम को अभी के लिए स्थगित किया है यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो एनएसयूआई पुलिस मुख्यालय का घेराव करेगी। भंडारी ने बताया कि अजय रावत का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और खतरे से बाहर है। प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शिवा वर्मा, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष उदित थपलियाल, नमन शर्मा और शुभम चौधरी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button