उत्तराखंडराजनीति

आप ने 2 मीडिया इंचार्ज समेत, 7 प्रदेश प्रवक्ता और 14 मीडिया पेनलिस्टों की लिस्ट की जारी

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी ने प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आम आदमी पार्टी की प्रस्तुति को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक वाली के अनुमोदन के बाद टीवी चौनलों पर परिचर्चा करने हेतु अधिकृत टीवी पैनलिस्ट और प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की। आम आदमी पार्टी ने गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र से रविंद्र सिंह आनंद और देवेंद्र सिंह कोटलिया को मीडिया इंचार्ज बनाया है।
आम आदमी पार्टी ने 7 नए प्रदेश प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की जिनमें राजू मौर्य प्रदेश प्रवक्ता, हेमा भंडारी प्रदेश प्रवक्ता, एडवोकेट महक सिंह सैनी प्रदेश प्रवक्ता, प्रदीप दुमका प्रदेश प्रवक्ता, अखिलेश टम्टा प्रदेश प्रवक्ता, संगीता शर्मा प्रदेश प्रवक्ता और पुष्पा चौहान प्रदेश प्रवक्ता। आम आदमी पार्टी ने आज 14 मीडिया पैनलिस्टों की लिस्ट भी जारी की जो आम आदमी का पक्ष मीडिया में रखेंगे, जिन लोगों को टीवी पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है उनके नाम इस प्रकार हैं। एडवोकेट बसंत कुमार वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, शिशुपाल रावत प्रदेश उपाध्यक्ष, दिग मोहन नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष,  डिंपल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, उमा सिसोदिया प्रदेश उपाध्यक्ष, राजू मौर्य प्रदेश प्रवक्ता, पुष्पा चौहान प्रदेश प्रवक्ता, संगीता शर्मा प्रदेश प्रवक्ता, हेमा भंडारी प्रदेश प्रवक्ता, अमेंद्र बिष्ट वरिष्ठ नेता, गणेश भट्ट वरिष्ठ नेता, विशाल चौधरी वरिष्ठ नेता, विजय सिंह कुमार जिला अध्यक्ष परवा दून, आरती राणा युवा नेत्री शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button