उत्तराखंडराजनीति

भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर कांग्रेस 7 सितम्बर को आयोजित करेगी पदयात्रा

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व  में कन्या कुमारी से कश्मीर तक सफलता पूर्वक आयोजित की गई ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी द्वारा 7 सितम्बर को देशभर में जिला/महानगर/ब्लाक एवं नगर मुख्यालयों में ‘‘भारत जोड़ो पदयात्रा/भारत जोड़ो सम्मेलन’’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश  कांग्रेस   कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन एवं संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व 7 सितम्बर 2022 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्या कुमारी से कश्मीर तक आयोजित की गई ऐतिहासिक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ को एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। यह ऐतिहासिक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ 12 प्रदेशों सहित 2 केन्द्र शासित राज्यों के 75 जिलों एवं 76 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरी थी। सफलतापूर्वक आयोजित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से देश की राजनीति को एक सकारात्मक दिशा मिली तथा कंाग्रेस नेता राहुल गांधी जी भाजपा के झूठ का पर्दाफास करने में सफल हुए जिसके परिणामस्वरूप कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकारें बनने में सफलता प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के निर्देश पर देशभर में सफल एवं ऐतिहासिक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर दिनांक 7 सितम्बर, 2023 को सायं काल 5ः00 बजे से 6ः00 बजे तक जिला/महानगर/ब्लाक/नगर मुख्यालयों सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘भारत जोड़ो पदयात्रा/भारत जोड़ो सम्मेलन’’ एवं जनसभायें आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा के आह्रवान पर सभी जिला, महानगर, ब्लाक, नगर मुख्यालयों में दिनांक 7 सितम्बर, 2023 को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर सायं काल 5ः00 बजे से 6ः00 बजे तक ‘‘भारत जोड़ो पदयात्रा/भारत जोड़ो सम्मेलन’’ एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इन कार्यक्रमों में प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी 2019, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी 2022, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगण अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिभाग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button