उत्तराखंडबड़ी खबर

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी का छापा

देहरादून: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली और चंडीगढ़ में छापा मारा है। तीन राज्यों के 15 से अधिक ठिकानों पर ईडी का तलाशी अभियान चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में हो रही है। एक मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा है तो दूसरा एक अन्य जमीन घोटाले से जुड़ा है। पिछले साल अगस्त में विजिलेंस विभाग ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की थी। बुधवार की सुबह देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित रावत के घर ईडी की टीम पहुंची है। यहां ईडी की टीम पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच में आई है। केंद्रीय एजेंसी ईडी ने धनशोधन मामले को लेकर पूर्व मंत्री के करीबियों पर भी एक्शन लिया है सूत्रों की मानें तो फॉरेस्ट लैंड स्कैम मामले में ईडी ने ये कार्रवाई की है। इससे पहले अगस्त, 2023 में भी विजिलेंस विभाग ने हरक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की थी और अब ईडी ने फॉरेस्ट लैंड स्कैम मामले में उन पर एक्शन लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button