उत्तराखंड

ऑपरेशन गंगा के तहत भाजपा ने बनाई जिला स्तर तक हेल्प डेस्क

देहरादून। यूक्रेन में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन गंगा के तहत अब राज्य के लोगो को मदद मुहैया कराने के लिए भाजपा ने भी प्रदेश और ज़िला स्तर पर हेल्प डेस्क बनाई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश स्तर पर प्रदेश उपाध्यक्ष  श्री अनिल गोयल के संयोजन मे 5 लोगों  की टीम दो गढ़वाल दो कुमाऊँ मंडल के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। वहीं ज़िला स्तर पर जिलध्यक्ष एवं दो अन्य पदाधिकारी शासन और छात्रो के परिजनों से मध्य सेतु का कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button