उत्तराखंडक्राइम

दोस्त के साथ निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या

हरिद्वार। दोस्त के साथ निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी देहात ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही पुलिस को जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के दोस्त की तलाश कर रही है।
लक्सर कोतवाली की रायसी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले गांव हबीबपुर कुड़ी निवासी आनंद (30) पुत्र रोढा नगर के एक नर्सिंग अस्पताल में साइकिल स्टैंड का काम देखता था। वर्तमान में वह शुगर मिल के पास स्थित विकास कालोनी में किराए पर परिवार के साथ रह रहा था। शुक्रवार रात आनंद का दोस्त संजय उसे बुलाकर अपने साथ ले गया था। संजय घर वापस आ गया था लेकिन आनंद घर नहीं लौटा था। परिजनों ने संजय से आनंद के बारे में जानकारी ली तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद परिजन संजय को साथ लेकर आनंद की तलाश करने लगे लेकिन आनंद का कहीं पता नहीं लग सका। सुबह तक परिजन और संजय उसकी तलाश करते रहे। इस बीच संजय आनंद के परिजनों को छोड़कर लापता हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button