उत्तराखंड

शिक्षिकाओं का स्कूल में जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पौड़ी। पौड़ी जिला मुख्यालय के एक बालिका माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं का स्कूल में जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षिकाएं शिक्षण कार्य के दौरान ही स्कूल में जन्मदिन मना रही हैं। वीडियो के वायरल होते ही इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
बताया जा रहा है कि वीडियो 17 फरवरी की दोपहर का है। जब स्कूल में एक शिक्षिका के जन्मदिन पर अन्य शिक्षिकाएं स्कूल में उन्हें शुभकामनाएं देती हैं और जन्मदिन मनाने हुए डांस करती हैं। इनका यह वीडियो वायरल हो गया है। इसको लेकर कुछ लोगों ने इसे निजी खुशी का इजहार बताया तो कुछ इसे शिक्षा व्यवस्था पर चोट करार दे रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मातंग मलासी का कहना है कि एक ओर बच्चे बोर्ड परीक्षा को लेकर चिंता में हैं। दूसरी ओर जिनके कंधों पर बच्चों की शिक्षा व्यवस्था का जिम्मा है वह स्कूल में ही जन्मदिन मना रही हैं। मातंग ने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं डीईओ माध्यमिक रामेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वायरल वीडियो में शिक्षिकाएं समय के समय ही कक्षा में जन्मदिन मनाते हुए डांस करती दिख रही हैं जो अनुशासनहीनता है। कहा कि अध्यापिका को जन्मदिन की खुशी सांझा ही करनी थी, तो मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के बच्चों के साथ विधिवत व सादगी से मनाया जा सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button