उत्तराखंड

बाड़वाला में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले की शुरूआत

मेले का लुत्पफ उठाने को पछवादून व जौनसार बावर के लोग पहुंचे

विकासनगर। महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही शनिवार को बाड़वाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले भी शुरूआत हो गई। तीन दिवसीय मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग मेले का लुत्पफ उठाने पहुंचे। लोगों का हुजूम देख दुकानदारों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक मेला परिसर में लोगों की खासा भीड़ जमा रही। बूढ़े, बच्चे सभी लोगों ने मेले में जमकर खरीरदारी की। बड़े-बड़े झूले और चरखी आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों की भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। जौनसार बावर के साथ ही पछवादून से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देर शाम तक मेले में लोगों की भीड़ लगी रही। विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चैहान ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मेले का लुत्फ उठाया और झूला भी झूला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button