उत्तराखंड

क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक व परिचालक को किया सम्मानित

देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत को सम्मानित किया। यह सम्मान सुशील कुमार की पत्नी एवं परमजीत के पिताजी ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर दोनों चालकों एवं परिचालकों को 01-01 लाख रूपये की सम्मान राशि प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (ब्रह्म कमल की  अनुकृति) प्रदान की गई। क्रिकेटर ऋषभ पंत की सड़क हादसे के दौरान सहायता करने वाले दो अन्य युवकों नीशू एवं रजत को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button