उत्तराखंड

मोटा अनाज पर कार्यशाला आयोजित

रूद्रपुर। कृषि विभाग के सौजन्य से अन्तराष्ट्रीय मिलेट्स (मोटा अनाज) वर्ष-2023 पर आधारित मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिसमें विभिन्न कृषि उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक न्यूट्रीशन वैल्यू (पोषण मूल्य) वाले खाद्य फसलों का उत्पादन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आॅर्गेनिक खेती की ओर भी आकर्षित होना चाहिए। सीडीओ ने किसानों से कहा कि कम से कम अपने परिवार के लिए आॅर्गेनिक रूप से मिलेट्स का उत्पादन अवश्य करें ताकि मिलेट्स उत्पादन से परिवार के स्वास्थ्य तथा वातावरण, मृदा की ऊर्वरा शक्ति पर पड़ने वाले प्रभावों से भलि-भांति परिचित हो सकें।
कार्यशाला में प्रोफेसर डाॅ.अजय तथा डाॅ.आरपी त्रिपाठी ने किसानों को गेहूॅ, चावल, ज्वार, बाजरा, रागी, पिरोसो, फोक्सटेल आदि फसलों न्यूट्रीशन वैल्यू की तुलनात्मक जानकारी देने के साथ ही उत्पादन के विषय में भी तकनीकि जानकारियां दी। कार्यशाला में मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा सहित कृषक गुरूदेव सिंह, राजनाथ सिंह, जय राम, मूलचन्द, जमुना प्रसाद, भगवान दास, सुखचैन सिंह, राम भरोसे, जगमोहन आदि उपस्थित थे।
——————————————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button