उत्तराखंड

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम 25 जनवरी को आयोजित होगा

देहरादून। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राज्य मुख्यालय स्थित राजभवन के प्रेक्षाग्रगह में 25 जनवरी को अपरान्ह 1 बजे से कोविड के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल द्वारा 18-19 वर्ष के अधिकतम 10 युवा मतदाताओं, जो प्रथम बार मतदाता के रूप में पंजीकृत हुए है को बैज लगाने के साथ ही मतदाता पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु कक्षा 9 से 12 तक व 15 से 17 आयु वर्ग के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में से अधिकतम 100 युवा छात्र-छात्राओं को उपस्थित होना है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासनध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु कक्षा 9 से 12 तक के 15 से 17 आयु वर्ग के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में से अधिकतम 100 युवा छात्र-छात्राओं का विवरण 20 जनवरी 2023 तक जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड कार्यालय में भेजी जा सके। साथ ही स्कूलों शिक्षण संस्थानों में कोविड-19 दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकाॅल का परिपालन करवाते हुए चित्रकला, प्रश्न प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए। समस्त कार्यालयों एवं  सार्वजनिक उपक्रमों और राज्य सरकार के कार्यालयों के समस्त कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलवाने के निर्देश दिए
उन्होंने समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्उपजिलाधिकारी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीध्तहसीलदार, नोडल अधिकारी स्वीपध्जिला विकास अधिकारी, जिला समन्वयक स्वीप जिला कार्यक्रम अधिकारी, नोडल अधिकारी दिव्यांगध्जिला समाज कल्याण अधिकारी को 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की विषय वस्तु थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर प समस्त विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मतदान केन्द्रों प आयोग द्वारा नियत शपथ दिलवाने तथा कार्यक्रम की फोटो, वीडियोग्राफ, ई-मेल आईडी कउबनउकमवककद1/हउंपस.बवउ पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button