उत्तराखंडराजनीति

उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव 29 दिसंबर को, अधिसूचना जारी

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की कार्यकारिणी वर्ष 2023 चुनने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। क्लब में आयोजित बैठक में चुनाव अधिकारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार राजीव उनियाल व कुंवर बहादुर अस्थाना को चुनाव अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भसीन ने सहायक चुनाव अधिकारी का नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि क्लब की 17 सदस्यीय कार्यकारिणी को चुनने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है। इसके तहत 25 दिसंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 25 दिसंबर, 2022 को प्रातः 11.00 बजे से 2.30 बजे तक और 26 दिसंबर, 2022 को 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और 26 दिसंबर को ही दोपहर 12 बजे से सांय 5 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांचोपरान्त क्लब के सूचना पट्ट पर प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी जायेगी। 27 दिसंबर, 2022 को नाम वापसी प्रातः 11.00 बजे से 2 बजे तक होगा। उसके उपरांत शाम 7 बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची की घोषणा की जायेगी। श्री भसीन ने बताया कि मतदान 29 दिंसबर, 2022 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और 3 बजे से परिणाम की घोषणा तक होगा। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी राजीव उनियाल व कुंवर बहादुर अस्थाना मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button