उत्तराखंड

यूटिलिटी खाई में गिरी, एक युवक की मौत

देहरादून। विकासनगर के चकराता प्रखंड से जुड़े सीमांत कितरोली-डाडुवा मोटर मार्ग पर लाम्णाधार के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार दीनू पुत्र चेतू (23) निवासी कितरोली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वाहन चालक रमेश ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना से राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर ले गई। वाहन के करीब 500 मीटर नीचे तेज ढलान वाली खाई में पलटने से उसके परखच्चे उड़ गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button