उत्तराखंड

हिमगिरी सोसायटी की वार्षिक आम बैठक में नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन

देहरादून। ओएनजीसी सामुदायिक केंद्र में हिमगिरी सोसायटी की वार्षिक आम बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नयी कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। ओएनजीसी फ़्रंटियर बेसिन के समूह महाप्रबंधक गोपाल जोशी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीक्षा कला, शोभा नेगी, हरीश मोहन बंगारी, मातबर असवाल, अरविंद नौटियाल, परमेश उनियाल, संजय भट्ट, विवेक रमोला, सुनील कुमार, अनुराग नौटियाल, कुंदन सिंह राठौड़, संदीप सिंह बिस्ट, आशीष सेमवाल, आशीष चौहान. जितेंद्र भट्ट चुना गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डी.एस. रावत ने सोसायटी के कार्यकलापों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सोसायटी का गठन 1993 में हुआ जिस समय उत्तराखंड का प्रत्येक नागरिक अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा था 1994 में खटिमा गोलीकांड के दौरान सोसाइटी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए वहाँ  आंदोलन किया । इसी दौरान सोसायटी द्वारा उत्तराखंडरू दशा और दिशा नाम से संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सुशीला बलूनी, कमला पंत , ऊषा नेगी, इन्द्रमणि बड़ोनी, मनोहर कांत ध्यानी, देवेंद्र भसीन और आदि  प्रख्यात वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। राज्य की प्राकृतिक  आपदाओं में भी सोसायटी की अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य  डी.के. पांडे  तथा हर्षमणि व्यास ने अपने उद्ग़ार व्यक्त करते हुए समिति की बनाने के उद्देश्य और अनुभव साझा किए। नव निर्वाचित अध्यक्ष गोपाल जोशी ने नयी समिति के युवा  सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि समिति अपने पुराने सदस्यों के अनुभव का उपयोग करते हुए उनके मार्गदर्शन में सोसायटी के और उत्तराखंड के उत्थान में प्रगति करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button