उत्तराखंड

रामनगर के लिए सीधी बस सेवा शरू

ऋषिकेश। रामनगर के लिए सीधी बस सेवा शरू हो गई है। इसका ऋषिकेश से रामनगर, कार्बेट टाइगर रिजर्व जाने वाले पर्यटकों और यात्रियों को लाभ मिलेगा। पहले दिन बस करीब 22 सवारियों को लेकर रवाना हुई।
रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ललित कुमार भट्ट ने बताया कि पहले ऋषिकेश से वाया रामनगर नैनीताल तक बस संचालित होती थी। बीच में किन्हीं कारणों से सेवा बंद कर दी गई। स्थानीय लोगों की मांग पर सेवा फिर शुरू कर दी गई है। बस ऋषिकेश डिपो से सुबह आठ बजे रामनगर के लिए चलेगी और दोपहर करीब डेढ़ बजे रामनगर पहुंचेगी। रामनगर से दोपहर ढाई बजे ऋषिकेश के लिए चलेगी और रात को आठ बजे पहुंचेगी। यह बस ऋषिकेश से हरिद्वार, नजीबाबाद, काशीपुर होकर रामनगर पहुंचेगी।
रोडवेज के पूर्व कर्मचारी नेता भुवन चंद फुलारा ने भी इस बस को संचालित करने के लिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज की थी। डिपो स्तर पर बसों की कमी होने पर इस रूट पर बस संचालित नहीं हो पाई थी। रोडवेज मुख्यालय ने भी बस की उपलब्धता पर ही इस रूट पर बस संचालन का आश्वासन दिया था। रामनगर तक संचालित होने पर फुलारा ने कहा इस बस के संचालन होने से कुमाऊं मंडल के लोगों को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button