उत्तराखंडराजनीति

विकास के काम नहीं सिर्फ विकास की बातें करती है भाजपाः आर्य

देहरादून। नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य की धामी सरकार द्वारा मसूरी में आयोजित मंथन शिविर पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया है कि यह एक बेकार की कवायद है इसका कोई फायदा राज्य के लोगों को नहीं होगा।
यशपाल आर्य ने कहा है कि सरकार को जो काम करने चाहिए उन पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है और वह चिंतन-मंथन कर प्रदेश के लोगों को यह दिखाना चाहते हैं कि वह बहुत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति है। माफिया और अपराधियों द्वारा कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही है। राज्य में ताबड़तोड़ हत्या और आपराधिक वारदातें हो रही हैं और सरकार चिंतन-मंथन में व्यस्त है। उन्होंने अंकिता भंडारी और काशीपुर तथा उधम सिंह नगर की घटनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि राज्य में बदमाश बेखौफ हो चुके हैं।
उन्होंने राज्य की खराब सड़कों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री और अधिकारियों द्वारा आए दिन गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए आदेश दिए जा रहे हैं लेकिन जमीन पर कहीं कोई काम नहीं हो रहा है। और सड़कों पर हर रोज हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, भर्ती घोटाला इसकी एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार देने के नाम पर राज्य के बेरोजगारों को धोखा दे रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नारा तो देती है बातें कम काम ज्यादा लेकिन उसका आचरण इसके उलट है। भाजपा विकास की सिर्फ बातें करती है विकास के काम नहीं करती। आर्य ने कहा कि मंथन शिविर में भी बातें ही तो हो रही हैं इसका कोई नतीजा निकलने वाला नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button