उत्तराखंड

कृषि उत्पादों को बचाने के लिए शुरू होगी सोलर फेंसिंग योजना

बागेश्वर। जिला प्रभारी एवं प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसके बचाव के लिए सोलर फेंसिंग की योजना बनाई जाएगी। उरेडा को जारी बजट का 70 फीसदी बजट कृषि उत्पादों को बचाने में होगा। राज्य सरकार कुमाऊं-गढ़वाल मंडल में पशु संरक्षण गृह भी बनाने जा रही है। जिसमें नगर क्षेत्र में बेसहारा घूम रहे मवेशियों को रखा जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री बहुगुणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में जंगली जानवर खेती को नुकसान कर रहे हैं। जिस पर सरकार संवेदनशील है। सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए सोलर फैंसिंग योजना तैयार की है। जिसके माध्यम से नुकसान वाले कृषि क्षेत्रों में सोलर फैंसिंग से घेराबंदी की जाएगी। इसके लिए उरेडा को जारी कुल बजट का 70 फीसदी खर्च कृषि को हो रहे नुकसान को बचाने में किया जाएगा। जिले में नशे और स्मैक को लेकर चिंता व्यक्त की।कहा कि नशे के विरुद्ध पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री ने अभियान चलाया गया है। जिसे रोकने के लिए उन्होंने जिला स्तर पर पुलिस से लगातार अभियान चलाने को निर्देशित किया है। साथ ही दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा है। पशुपालन विभाग किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार लगातार अभिनव प्रयास कर रही है। जिसके तहत गोट वैली योजना शुरू की है।
जिसका शुभारंभ कपकोट विधानसभा से की है। जिसमे पहले चरण में 15 लोगों को योजना से जोड़ा गया है। सरकार मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देने के लिए छोटे-छोटे समूहों के टैंक बनाने के लिए राज्य सहायता पर धनराशि उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र फर्स्वाण, विधायक सुरेश गढ़िया, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी कुंदन परिवार, ब्लाक प्रमुख पुष्पा आर्य, रघुवीर दफौटी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button