उत्तराखंडराजनीति

बेटियों के न्याय में देरी का कौन जिम्मेदारः रविंद्र सिंह आनंद

देहरादून। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर किरण और अंकिता भंडारी के हत्यारों पर कार्रवाई ना होने पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आखिर पहाड़ की बेटियों को कब इंसाफ मिलेगा और न्याय मिलने में हो रही देरी का आखिरकार कौन जिम्मेदार है उन्होंने कहा जिस प्रकार अंकिता भंडारी हत्याकांड में सरकार सिर्फ लीपापोती करती दिखाई दी और कार्रवाई के नाम पर वंतरा रिसोर्ट को खुर्द खुर्द कर सबूत मिटाने का काम किया गया उससे यहां यह प्रश्न उठता है कि आखिर सरकार की मंशा क्या है औरबेटियों से दरिंदगी पर राजनीति क्यों हो रही है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सबूतों के अभाव में  किरन के हत्यारे छूट गए कहीं ऐसा ना हो कि सबूतों के अभाव में ही अंकिता के हत्यारे छूट जाएं उन्होंने कहा इंसाफ में हो रही देरी से परिवार कैसे न्याय की आस कर सकता है उन्होंने कहा कि आखिर पहाड़ की बेटियों को इंसाफ मिलेगा भी या नहीं उन्होंने इसके लिए सीएम धामी ने न्याय की गुहार लगाई है उन्होंने कहा अब अंकिता का मामला भी धीरे-धीरे ठंडा पड़ता दिखाई दे रहा है और इस पर ना तो मुख्यमंत्री और ना ही सरकार का कोई नुमाइंदा संजीदगी दिखा रहा है उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को अंकिता, किरन के दरिंदों पर शिकंजा कसने की गुहार भी लगाई। साथ ही उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी प्रदेश बनाने की बात करते हैं क्या ऐसे ही उत्तराखंड अग्रणी बनेगा कि जहां भाजपा के नेता दरिंदे बनकर पहाड़ की बेटियों का चीर हरण करेंगे और सरकार द्वारा उनको सपोर्ट किया जाएगा एवं साक्ष्य मिटाने का काम किया जाएगा जिससे यह दरिंदे इसी प्रकार के कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button