उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस की मानसिकता आज भी गुलामी की दासता से ग्रसितः कैंथोला

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कॉंग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता डबल इंजन की सरकार के हर निर्णय और प्रधानमंत्री के गुलामी के प्रतीकों से निजात दिलाने के मिशन को पूर्ण करने में पूर्णतया साथ खड़ी है। उन्हांेने कहा बेहतर होता कि देवभूमि के सांस्कृतिक संवर्द्धन व स्वाभिमानी विरासत से जुड़े ऐसे निर्णयों पर हरदा व कोंग्रेसी थोड़ी सी उत्तराखंडियत की भावना प्रदर्शित करते द्य
विपिन ने आरोप लगते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच आज भी गुलामी वाली मानसिकता की जंजीरों से जकड़ी हुई है जिसका ताजा उदाहरण है पूर्व सीएम हरीश रावत बयान द्य उन्होंने कहा कि अधिक दिन नहीं हुआ है जब उनके पार्टी के नए नवेले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कैमरे के सामने सनातन धर्म पर विकृत बयान दिया था, अब रावत ने भी दे दिया तो कोई आश्चर्य नही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गुलामी के प्रतीक नामों को बदलने को लेकर कांग्रेस के नेताओं के पेट मे जिस प्रकार का दर्द छलक रहा है, वह बड़ा ही सोचनीय और निंदनीय विषय है।  उन्होंने कहा कि काग्रेस के नेताओं के बयानों पर तरस आता है, जिसमें वो आज भी गुलामी की सोच व उनके प्रतीकों का समर्थन करते है।
पार्टी प्रवक्ता ने तंज किया कि कॉंग्रेस नेताओं से स्वतनत्रता व स्वाभिमान के विचारों की अपेक्षा करना व्यर्थ है क्योंकि सभी जानते हैं कि उनकी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई भी बने लेकिन सभी एक परिवार की दासता की भूमिका में ही नजर आते है द्य हालांकि हमे उम्मीद थी कि एक उत्तरखंडी होने के नाते कम से कम देवभूमि के सांस्कृतिक संवर्द्धन व स्वाभिमानी विरासत वाले ऐसे निर्णयों का समर्थन कर चुनावी प्रचार से अलग भी उत्तराखंडियत की भावना का प्रदर्शन करते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button