उत्तराखंड

दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया

देहरादून। सिद्धपीठ श्री सनातन धर्म सभा मंदिर में स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि शिक्षा संस्कार केंद्र में दीपावली पर्व का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें अभावग्रस्त परिवारों के बच्चों ने रंगोली, क्राफ्ट एवं दीयों का सौंदर्यकरण प्रदर्शित किया। कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर ने बच्चों को पुरस्कार एवम् मिष्ठान वितरित किया। अपने उद्दबोधान में उन्होंने इस केंद्र द्वारा गरीब परिवारों के उत्थान और बच्चों के समग्र विकास के लिए केंद्र संचालिका पारुल विश्नोई की प्रशंसा की। इस अवसर पर कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष विनोद पंवार, मंदिर प्रधान सुभाष माकिन, संस्था अध्यक्ष केके अरोड़ा, हरीश कटारिया, गुलशन माकिन, यशपाल बहल, रिया, काजल, प्रीत सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button