उत्तराखंड

शिव हनुमान मंदिर कौलागढ़ में मनाया करवा चौथ

देहरादून। अपनी संस्कृति अपना मंच की सदस्यों ने प्रेम, त्याग, समर्पण और आस्था का महापर्व करवाचौथ प्राचीन शिव हनुमान मंदिर (कौलागढ़) में मनाया। ये व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी तिथि को किया जाता है। वामन पुराण में करवा चौथ व्रत का वर्णन आता है। करवा चौथ स्त्रियों का सर्वाधिक प्रिय व्रत है। वैसे तो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को गणेश जी और चंद्रमा का व्रत किया जाता है, लेकिन इनमें करवा चौथ का महत्त्व ज्यादा है।
सभी सुहागिन महिलाओं ने प्राचीन शिव हनुमान मंदिर कौलागढ़ में एकत्रित होकर गणेश जी का पूजन अर्चन किया और धूप, दीप, दुर्वा अर्पण कर किया। महिलाओं ने करवा माता की कथा सुनी और अखंड सौभाग्य का वर मांगा। सभी ने अपने बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
मंदिर के पवित्र प्रांगण में मंगल गीत गाए और एक दूसरे को अखंड सुहाग की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में रश्मि गौड़, पूनम गौड़, बीना नेगी, कमला बिष्ट, तारा रावत, शिप्रा गौड़, अनीता भोज ,उर्मिला भोज नीलम कौशल, प्रीति, पुष्पा मेहरा, ममता साहू, स्नेह लता, श्वेता  और पूजा नौटियाल ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button