उत्तराखंड

बैडमिन्टन प्रतियोगिता के विजेताओं को डीएम ने मैडल प्रदान कर सम्मानित किया

रूद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम रूद्रपुर में आयोजित बैडमिन्टन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में विजेताओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्हांेेने कहा कि आज उत्तराखण्ड के खिलाड़ी खेलों के माध्यम से प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहें है, यह बहुत गर्व की बात है। उन्होने खिलाड़ियों का आवहान करते हुए कहा कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को बेहतर ढंग से खेल के मैदान में प्रदर्शित करें। उन्होने कहा कि खेलों मे भी खिलाड़ियों का एक सुनहरा भविष्य छिपा रहता है। उन्होने कहा कि खेल का बच्चों के शारीरिक व मानष्कि विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होने कहा कि खेलों से टीम भावना जागृत होती है और इच्छा शक्ति भी बढ़ती है जिससे जीवन में दृढ़ता आती है। उन्होने खिलाडियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपना-अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा, लगन व समयबद्धता से रणनीति बनाकर कार्य करें। उन्होने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में खेल के प्रति भी रूचि जरूर होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिन्टन के दो कोट में सिन्थैटिक मैट डोनेट करने पर व्यवसायी/समाजसेवी विजय भूषण गर्ग का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि खेल में खिलाड़ियों की सुविधा मिलने से वे और अच्छा प्रदर्शन कर पायेंगे और अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर जनपद, प्रदेश व अपने देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाऐं दी।
जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों की फिटनेस हेतु बैडमिन्टन हॉल के समीप बनाये गये जिम का फीता काटकर शुभारंभ किया।
बैडमिन्टन प्रतियोगिता बालक एकल वर्ग, बालक युगल वर्ग एवं बलिका एकल वर्ग व बलिका युलग वर्ग में आयोजित की गई। बालक एकल वर्ग में लिटिल किंगडम के तेजश जोशी ने प्रथम, शिशु मन्दिर के वशं दास ने द्वितीय, एमिनिटी के कनव गंभीर ने तृतीय एवं बालक युगल वर्ग में आरएएन के वरूण, दक्ष ने प्रथम, डीपीएस के राघव, तनिष्क ने द्वितीय, आरएएन के कनव और देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में बालिका एकल वर्ग में लिटिल चौम्पियन स्कूल दिनेशपुर की लाव्या ने प्रथम, एमिनिटी की सनाया ने द्वितीय, आरएएन की दिव्यांशी एवं बालिका युगल वर्ग में आरएएन की कीर्ति, शिवांसी ने प्रथम, आरएएन की दिव्यांशी, खुशी ने द्वितीय एवं लिटिल चौम्पियन स्कूल दिनेशपुर की सनाया और लाव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अन्तराष्ट्रीय पैरा बैडमिन्टन खिलाड़ी मनोज सरकार, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, समाजसेवी विजय भूषण गर्ग व भारत भूषण चुघ ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर जिला क्रिड़ाधिकारी अख्तर अली, उप क्रिड़ाधिकारी निर्मला पंत, वरूण बेलवाल, धीरज जोशी, रघुवीर सिंह, हरि राम, मोहित, कैलाश सिंह, अनिल कुमार, मनोज सिंह, नवनीत, नीतीश, आमीर, कुंवर, महेन्द्र आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button