उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी के काम से ब्रिज एंड रूफ कंपनी की छुट्टी, सीएम धामी के अनुमोदन के बाद हटाया

देहरादून। स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों में देरी और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच स्मार्ट सिटी कार्य में लगी ब्रिज एंड रूफ कंपनी की मंगलवार को मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद छुटृी कर दी गई। जबकि इससे पूर्व स्मार्ट सिटी रोड निर्माण का कार्य करने वाली अधिकृत कंपनी को हटाकर निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी को सौंपा जा चुका है। अब इस कंपनी द्वारा किए जाने वाले काम को पेयजल एवं सिंचाई विभाग द्वारा किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी के जिन कार्यों को पूरा करने के लिए 2022 का लक्ष्य रखा गया था वह समय पर पूरे नहीं किए जा सके। वहीं कामों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते रहे हैं उत्तराखंड की राजधानी दून की आज जो बदहाल स्थिति है वह स्मार्ट सिटी के कामों में बरती गई लापरवाही का ही नतीजा है। जिसे लेकर पहले स्मार्ट रोड का काम करने वाली कंपनी को हटाकर उसका काम अब पीडब्ल्यूडी को सौंपा जा चुका है अब लोक निर्माण मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल व सीईओ सोनिका के साथ कल हुई बैठक के बाद आज मुख्यमंत्री धामी की संस्तुति पर ब्रिज एंड रूफ कंपनी को भी स्मार्ट सिटी के काम से हटा दिया गया है और उसका काम अब पेयजल एवं सिंचाई विभाग को सौंपा गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि 2020 में एक संस्था द्वारा किए गए सर्वे में देहरादून को 100 स्मार्ट सिटी की सूची में तीसरे स्थान पर रखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button