उत्तराखंडराजनीति

बैक डोर से विधानसभा में नियुक्ति मामले में मंत्री के आवास पर दिया धरना, पुलिस ने उठाया

ऋषिकेश। उतराखंड विधानसभा में  पिछले दरवाजे से अपने चहेतों को नियुक्ति देने के आरोप में शुक्रवार को उत्तराखंड जनविकास पार्टी ने उनके आवास पर धरना दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन धरने से उठाया। वहीं इससे पहले काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आवास घेराव कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देहात कमलेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंचीं और हालातों का जायजा लिया। थाना रानीपोखरी, थाना रायवाला से अतिरिक्त फोर्स मंगाया गया। पूरे क्षेत्र की किलेबंदी कर छावनी बनाया गया है।
उत्तराखंड जन अधिकार पार्टी के केंद्रीय नेता कनक धनाई की ओर से शुक्रवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर विधानसभा के भीतर विभिन्न पदों पर नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाया है। जिसके खिलाफ उन्होंने शुक्रवार को आज ऋषिकेश हरिद्वार रोड स्थित उनके आवास के घेराव की घोषणा की थी।
पुलिस प्रशासन ने काबीना मंत्री के गंगा विहार स्थित आवास को जाने वाले सभी चार रास्तों पर बैरिकेडिंग करते हुए वहां फोर्स लगाई है। बैराज रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि काबीना मंत्री के आवास और कैंप कार्यालय क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button