उत्तराखंडराजनीति

धीरेंद्र प्रताप ने गुलाम नबी आजाद को आस्तीन का सांप बताया

-उठाई जी-23 गुट के बागी नेताओं को एकमुश्त पार्टी से निकालने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस छोड़ने वाले पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद को आस्तीन का सांप बताया ‌है। आजाद के पार्टी छोड़ने के बयान पर धीरेंद्र प्रताप ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सत्ता के भूखे आजाद को जिंदगी भर कांग्रेस ने पाला पोसा लेकिन अब राज्यसभा नहीं दी तो उनका दिमाग खराब हो गया।
उन्होंने कहा कि आजाद कभी भी आम जनता के नेता नहीं रहे परंतु कांग्रेस के प्रति जुड़ाव की वजह से उन्हें सदैव कांग्रेस में बड़े-बड़े पद दिए गए और चार चार प्रधानमंत्रियों ने उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री पद का स्थान दिया। उन्होंने कहा आज जब कुछ कांग्रेस कमजोर हुई है तो आजाद अपनी कुर्सी की भूख में पार्टी द्वारा दिए गए सम्मान को भूल गए और पार्टी को धोखा देकर पार्टी की पीठ में छुरा घोंप कर पार्टी के नेतृत्व को ही अनाप-शनाप कहने लगे ।धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मांग की है जी-23 के जो भी तथाकथित नेता कांग्रेस नेतृत्व को दिन प्रतिदिन नई चुनौतियां देने पर लगे हैं और झूठे आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने का उपक्रम कर रहे हैं उनको एक साथष् एकमुश्त ष्पार्टी से निकाल देना चाहिए। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कांग्रेस पार्टी पवित्र गंगा की तरह रही है और सदियों से उसमें कभी बहुत तेज बहाव और कभी कम बहाव देखा गया है। परंतु यह एक निर्विवाद तथ्य है  है कि सदैव ही वह भारत की महान जनता की सेवा की महान वाहक रही है। उन्होंने कांग्रेस जनों से आहवान किया कि वे पार्टी के गद्दारों का जगह-जगह काले झंडों के साथ बहिष्कार करें ताकि उन्हें पता चले सत्ता के दलालों के लिए पार्टी और समाज में कोई जगह नहीं है और नेहरू गांधी परिवार को गाली देने वाले कांग्रेश के नहीं देश के दुश्मन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button